Header Ads

Rajasthan History IMPORTANT Questions and Answer in Hindi राजस्थान इतिहास के प्रश्न व उत्तर हिन्दी में

SET NO 3


201
‘पाथल व पीथल’ कविता के रचनाकार
चूरू के कन्हैयालाल सेठिया
202
हाड़ी रानी कहाँ की थी
सलुम्बर (उदयपुर) के चुण्डावत सरदार की पत्नी
203
चारुमती
किशनगढ़ (अजमेर) की राजकुमारी थी जिसका विवाह औरंगजेब के साथ तय हो रखा था तथा राजसमन्द के राजा राजसिंह ने अपहरण कर विवाह किया
204
पृथ्वीराज चौहान तृतीय के माता व पिता का नाम
माता-कर्पूरी देवी / कमला देवी, पिता सोमेश्वर चौहान
205
राठौड़ शब्द की उत्पत्ति किस शब्द से हुई है
राष्ट्र कूट
206
रावसीहा किसका पड्पौत्र था ?
कन्नौज के जयचंद गहड़वाल का
207
‘पृथ्वीराज रासो’ को पूरा करने वाला
चंदवरदाई का पुत्र जल्हण
208
‘वंश भास्कर’ को पुरा करने वाला
सूर्यमल्ल मिश्रण का पुत्र मुरारीदान
209
कवि बान्धव
अजमेर के बीसलदेव (विग्रहराज चतुर्थ) की उपाधि
210
‘ललित विग्रहराज’ ग्रन्थ के रचयिता
सोमदेव
211
हमीर देव चौहान की पत्नी का नाम
रंगदेवी
212
मड़ोर को मारवाड़ की राजधानी किस राठौड़ राजा ने बनाया
राव चूंड़ा राठौड़
213
राणा लाखा की वृद्धावस्था में विवाह
जोधपुर की राजकुमारी हंसाबाई (राव चूंड़ा की पुत्री) के साथ
214
हशमत वाला शासक
फारखी इतिहासकारों ने जोधपुर के राजा मालदेव को कहा
215
1570 का अकबर दरबार
नागौर में लगा
216
मारवाड़ का भूला बिसरा नायक
राव चंद्रसेन
217
मारवाड़ का प्रताप
राव चंद्रसेन
218
अबुल फजल कहाँ का था
नागौर का
219
अकबर के नवरत्न में शामिल राजस्थानी
भगवंत दास (जयपुर), मानसिंह (जयपुर), अबुल फजल (नागौर)
220
इन्द्रकुंवरी
जोधपुर के राजा अजीतसिंह की पुत्री, जिसका विवाह मुग़ल बादशाह फर्रुखशियर से हुआ।
221
दुर्गादास राठौड़ की छतरी
उज्जैन में (मध्यप्रदेश)
222
महाराणा प्रताप की छतरी
चावण्ड के पास बाण्डोली गाँव में  8 खम्भों की छतरी (उदयपुर)
223
जोधपुर के राजाओं की छतरियाँ
मण्डोर की छतरी
224
जयपुर के राजाओं की छतरियाँ
गैटोर की छतरियाँ (नाहरगढ़, जयपुर)
225
कोटा के राजाओं की छतरियाँ
क्षारबाग की छतरियाँ
226
बूंदी के राजाओं की छतरियाँ
केसरबाग की छतरियाँ
227
उदयपुर के राजाओं की छतरियाँ
महासतियाँ, आहड़ के पास गंगों गाँव (उदयपुर)
228
जैसलमेर के राजाओं की छतरियाँ
बड़ा बाग़ की छतरियाँ
229
बीकानेर के राजाओं की छतरियाँ
देवकुण्ड की छतरियाँ
230
जहाँगीर (सलीम) की माँ
आमेर की हरका बाई
231
शाहजहाँ (खुर्रम) की माँ
जोधपुर की जगतगुंसाई
232
खुसरों की माँ
जयपुर की मनभावनी/सुल्तान निस्सा
233
उदयसिंह किसकी सहायता से चित्तोड़ का राजा बना
जोधपुर के राजा मालदेव की सहायता से
234
रणमल की हत्या कहाँ हुई
चित्तोडगढ़ में राणा कुम्भा के कहने पर
235
शाहजहाँ के साले सलावत खां की हत्या
नागौर के अमरसिंह राठौड़ ने की
236
पहौबा का युद्ध
1541 ई. में जोधपुर के राजा मालदेव ने बीकानेर के राजा राव जैतसी को हराया।
237
‘राव जैतसी रो छन्द’ के रचयिता
बिठू सूजा
238
कच्छवाह वंश की राजधानी आमेर को किसने बनाया
कोकिल देव ने, 1207 ई. में आमेर के मीणाओं को हराकर
239
मानसिंह की ‘फर्जन्द’ की उपाधि किसने दी
अकबर ने, फर्जन्द का अर्थ है पुत्र
240
कुलपति मिश्र किसका दरबारी था ?
यह बिहारी का भांजा था, जिसने 52 से अधिक ग्रंथों की रचना की तथा बिहारी की ही भांति मिर्जा राजा जयसिंह का दरबारी कवि
241
ईसरलाट
जिसे सरगासूली भी कहते है, 1747 ई. के राजमहल युद्ध (टोंक) में माधोसिंह की संयुक्त सेना को हराने के उपलक्ष पर जयपुर के महाराजा ईश्वरीसिंह द्वारा निर्मित
242
हवामहल किसने बनवाया
1799 ई. में सवाई प्रतापसिंह ने, जिसकी पाँच मंजिले है – 1 शरद मंदिर, 2 रत्न मंदिर, 3 विचित्र मंदिर, 4 प्रकाश मंदिर, 5 हवा मंदिर। हवामहल के 953 झरोखें व 353 खिड़कियाँ है।
243
जयपुर को गुलाबी रंग से किसने रंगवाया
सवाई रामसिंह द्वितीय ने (1835-1880 के दौरान)
244
सबसे बड़ा चाँदी का पात्र
जयपुर के सिटी पैलेस (चन्द्रमहल) में
245
सबसे बड़ी पगड़ी
बागोर की हवेली (उदयपुर) में
246
एक जैसे 9 महल
नाहरगढ़ दुर्ग (जयपुर) में, माधोसिंह ने अपनी 9 पासवानों के लिए बनवाए
247
सवाई जयसिंह का वास्तविक नाम
विजयसिंह
248
सिवाणा का युद्ध
1307-08, अलाउद्दीन खिलजी ने शीतलदेव को हराकर सिवाणा दुर्ग का नाम खैराबाद रख दिया
249
जालौर का युद्ध
1311-12, अलाउद्दीन खिलजी ने कान्हाडदे सोनगरा को हराकर जालौर का नाम जलालाबाद रख दिया।
250
खातौली का युद्ध
1517 ई. में., बूंदी में राणा सांगा ने इब्राहीम लोदी को हराया।
251
गागरोन (झालावाड़) का युद्ध
1519 ई. में, राणा सांगा ने महमूद खिलजी द्वितीय को हराया।
252
‘राज विनोद’ के रचयिता
सदाशिव भट्ट, (16 वीं सदी के सामाजिक स्वरूप के बारे में)
253
‘राज वल्लभ’ के रचयिता
मंडन मिश्र (15 वीं सदी की स्थापत्य कला के बारे में)
254
चंवरी कर कब व किसने
1903 ई. में कन्या के विवाह पर वधू पक्ष पर बिजोलिया के ठाकुर कृष्णसिंह ने 5 रु का चंवरी कर लगाया।
255
‘उपरमाल पंचबोर्ड’ का गठन
1917 ई. में विजयसिंह पथिक ने, मन्ना पटेल इसके पहले सरपंच थे।
256
बेगू (चित्तोडगढ़) किसान आन्दोलन
1921 ई. में रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में प्रारंभ, मेनाल (भीलवाड़ा) नामक स्थान से
257
सर्वप्रथम कन्या वध पर प्रतिबंध
1834 ई. कोटा में
258
सर्वप्रथम सती प्रथा पर प्रतिबंध
1822 ई. में बूंदी में
259
सर्वप्रथम डांकन प्रथा पर प्रतिबंध
1853 ई. उदयपुर में
260
सर्वप्रथम मानव व्यापर पर प्रतिबंध
1847 ई. जयपुर में
261
बीकानेर प्रजामंडल की स्थापना
1936 ई. में मघाराम वैध ने कलकत्ता में की
262
राजस्थान सेवा संघ की स्थापना
1919 ई. में वर्धा (महाराष्ट्र) में, विजयसिंह पथिक, केसरी बारहठ व अर्जुन लाल सेठी ने। 1920 ई. में इसका मुख्यालय अजमेर में हो गया।
263
सवाई जयसिंह द्वारा निर्मित वैधशाला (जंतर-मंतर)
5 जगह दिल्ली, जयपुर, मथुरा, काशी, उज्जैन
264
‘दा साहब’
अजमेर के हरिभाऊ उपाध्याय को
265
हिन्दी को ‘ईमान की भाषा’
जमनालाल बजाज ने कहा
266
‘वाट आर द इण्डियन स्टेट्स’
विजयसिंह पथिक द्वारा रचित पुस्तक
267
पीप
जयनारायण व्यास द्वारा निकाला गया अंग्रेजी भाषा का समाचार पत्र
268
आगीबाण
जयनारायण व्यास द्वारा निकाला गया राजस्थानी भाषा का समाचार पत्र
269
चेतावनी रा चुंगट्या
केसरीसिंह बारहठ ने 13 सोरठे उदयपुर के राजा फतेहसिंह को 1903 में दिल्ली में लार्ड कर्जन द्वारा एडवर्ड-7 के सम्राट बनाने की ख़ुशी में आयोजित दिल्ली दरबार में जाने से रोकने हेतु लिखे। जिन्हें ‘चेतावनी रा चुंगट्या’ के नाम से जाना गया।
270
जैन वर्धमान विद्यालय
जयपुर में, अर्जुनलाल सेठी द्वारा स्थापित
271
पत्रकारिता के भीष्म पितामह
पं. झाबरमल शर्मा
272
1 नवम्बर 1956 के पूर्व अजमेर के मुख्यमंत्री
हरिभाऊ उपाध्याय (दा साहब)
273
ब्यावर में सनातन धर्म स्कूल व वर्धा नवभारत विद्यालय की स्थापना
सेठ दामोदर दास राठी ने
274
तरुण राजस्थान का पूर्व नाम
नवीन राजस्थान, 1921, अजमेर से प्रकाशित
275
‘जेंटलमैन एग्रीमेंट’
1942 ई. में जयपुर प्रजामंडल के अध्यक्ष हीरालाल शास्त्री व जयपुर के प्रधान सर मिर्जा इस्माइल के बीच हुआ समझौता
276
गुलाम नं. 4
जमनालाल बजाज स्वयं को कहते थे। पहला गुलाम-भारतदेश, दूसरा गुलाम – देशी राजा, तीसरा गुलाम – सीकर राज्य
277
‘प्रलय प्रतीक्षों नमो नम:’
हीरालाल शास्त्री जी का प्रसिद्ध लोकगीत
278
अजमेर का राजस्थान में विलय
1 नवम्बर 1956 को
279
प्रथम मुख्यमंत्री 
हीरालाल शास्त्री (30 मार्च 1949 को)
280
प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री
टीकाराम पालीवाल (3 मार्च 1952 को)
281
प्रथम राज्यपाल
गुरुमुख निहालसिंह (1 नवम्बर 1956 को)
282
प्रथम मुख्यन्यायाधीश
कमलकांत वर्मा (29 अगस्त 1949 को)
283
प्रथम विधानसभा अध्यक्ष
नरोत्तम लाल जोशी (31 मार्च 1952 को)
284
प्रथम विधानसभा उपाध्यक्ष
लालसिंह शक्तावत (31 मार्च 1952 को)
285
प्रथम मुख्य सचिव
के. राधाकृष्णन (13 अप्रैल 1949 को)
286
प्रथम पुलिस महानिदेशक 
रघुनाथ सिंह (20 जनवरी 1983) इससे पहले राज्य स्तर पर पुलिस के मुखिया पुलिस महानिरीक्षक कहलाते थे। राजस्थान के प्रथम पुलिस महानिरीक्षक आर. बनर्जी (7 अप्रैल 1949) थे।
287
एकीकरण के सातों चरणों की तिथियाँ
प्रथम – 18 मार्च 1948 (मत्स्य संघ)
द्वितीय – 25 मार्च 1948 (पूर्व राजस्थान)
तृतीय – 18 अप्रैल 1948 (संयुक्त राजस्थान)
चतुर्थ – 30 मार्च 1949 (वृहद राजस्थान)
पंचम – 15 मई 1949 (संयुक्त वृहद राजस्थान)
षष्ठम – 26 जनवरी 1950 (राजस्थान संघ)
सप्तम – 1 नवम्बर 1956 (राजस्थान)
288
मत्स्य संघ व पूर्व राजस्थान के उद्घाटनकर्ता
N.V.गाडगिल, वृहद राजस्थान के उद्घाटनकर्ता सरदार वल्लभ भाई पटेल थे।
289
शांताबाई शिक्षा कुटीर
1935 ई. में हीरालाल शास्त्री व उनकी पत्नी रतन शास्त्री द्वारा स्थापित, वर्तमान नाम – वनस्थली विद्यापीठ
290
आलमशाही सिक्के
महाराजा सालिमसिंह (प्रतापगढ़)द्वारा चलाये गये।
291
मत्स्य संघ नाम किसने दिया ?
के.एम. मुंशी ने
292
राज्य पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष
डॉ. फजल अली
293
राज्य पुनर्गठन आयोग के सचिव
वी.पी. मेनन
294
जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड के विरोध में किसने अपनी ‘राय बहादुर’ की उपाधि लौटा दी
जमनालाल बजाज ने
295
रियासते, ठिकाने, केन्द्रशासित प्रदेश
राजस्थान में, देश आजाद होने के पश्चात् 19 देशी रियासते, 3 ठिकाने/चीफशिफ़/खुदमुख्तियार (लावा (जयपुर), कुशलगढ़ (बाँसवाड़ा), नीमराणा (अलवर) तथा 1 केन्द्रशासित प्रदेश (अजमेर-मेरवाड़ा) था।
296
किस राजघराने ने प्रजामंडल को संरक्षण दिया
जयपुर ने
297
जैसलमेर प्रजामंडल
1945 ई. में मीठालाल व्यास ने जोधपुर में स्थापना की।
298
मेवाड़ प्रजामंडल के प्रथम अधिवेशन का उद्घाटनकर्ता
25-26 नवम्बर 1941 को आचार्य कृपलानी
299
राजस्थान का जलियाँवाला बाग़ हत्याकाण्ड
निमूचाणा काण्ड अलवर (14 मई 1925)
300
बेंगू के किसानों की जाँच के लिए गठित आयोग
ट्रेंच आयोग

No comments

Powered by Blogger.